Monday, August 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 13, 2022

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला के पास से तमंचा बरामद, वीडियो हुआ वायरल

News Deskby News Desk
in देश
0
Spread the love

यूपी के मैनपुरी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला के पास से तमंचा बरामद किया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे का है। यहां किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला तमंचा लेकर जा रही है। इसके बाद पुलिस उस महिला के पास पहुंची। महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली, तो उसके जीन्स से तमंचा बरामद हुआ। यह देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी महिला का नाम करिश्मा यादव है। वह फिरोजाबाद की रहने वाली है और पेशे से टीचर बताई जा रही है। मंगलवार को वह मैनपुरी किसी काम से आई थी। इस दौरान किसी ने उसके पास तमंचा देख लिया था। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और महिला से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान शिक्षिका पहले तो न-नुकुर करती रही। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों को रौब भी दिखाने लगी। इसके बावजूद महिला कांस्टेबल ने तलाशी शुरू की, जिसमें उसकी जीन्स से 315 बोर का तमंचा निकला।एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि जिले में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी में पता चला कि एक महिला के पास तमंचा बरामद किया गया है। मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि वह कहां पर पोस्टेड है।

Previous Post

आंखिर कहां जाएंगे हरदा दून से हुआ मोह भंग

Next Post

मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, पत्रिका एवं न्यूज लेटर का विमोचन तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला

Next Post

मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999