Friday, September 4, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 28, 2022

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में स्टाफ की कमी होने से रोगियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में स्टाफ की कमी होने से रोगियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
Spread the love

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्दूचौड़ में स्वच्छक के अलावा एकमात्र चिकित्सक के होने के चलते चिकित्सा परामर्श से लेकर फार्मेसिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दायित्वों का निर्वहन अकेले चिकित्साधिकारी को करना पड़ रहा है। जिससे रोगियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के गांव में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्दूचौड़ में मौजूद आधा दर्जन चिकित्सा कर्मियों का एक-एक कर यहां से स्थानांतरण हो गया। अब वहां एक स्वैच्छक कर्मचारी तथा चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मीरा जोशी ही रह गई है, चिकित्सालय की प्रतिदिन ओपीडी 100 से अधिक है। जहां दूर-दूर से परामर्श लेने एवं उपचार कराने रोगी प्रतिदिन आते हैं। ऐसे में चिकित्सा उपचार से लेकर दवा वितरण और पर्चा बनाने का कार्य भी चिकित्साधिकारी के जिम्मे ही है। इस दौरान जब रोगियों की भीड़ लग जाती है तो जहां चिकित्साधिकारी को तमाम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, फार्मेसिस्ट और स्वयं चिकित्साधिकारी के दायित्वो से गुजारना पड़ रहा है, इस दौरान रोगियों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। तथा चिकित्साधिकारी भी चिकित्सा स्टाफ के नहीं होने से अत्यधिक परेशान है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि वह पूर्व में भी आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सा स्टाफ मुहैया कराने के लिए संबंधित विभाग के तमाम उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर तथा दूरभाष पर कह चुके हैं। परंतु उनकी कोई सुन नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अभिलंब आयुर्वेदिक चिकित्सालय में स्टाफ की व्यवस्था नहीं की गई तो वह इस मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

Previous Post

दूसरे राज्यों से आने वालों का होगा कोरोना परीक्षण क्षमता दो गुना बढ़ाई गई

Next Post

जिलाधिकारी वन्दना ने प्राथमिक विद्यालय दुगालखोला का निरीक्षण किया

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को, स्मार्त और वैष्णव दोनों एक ही दिन करेंगे व्रत-पूजन
  • साइबर अपराधियों पर अल्मोड़ा पुलिस का शिकंजा, 09 संदिग्ध ‘म्यूल अकाउंट’ पकड़े
  • निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का डंडा! 46 स्कूलों ने लौटाए ₹39 लाख से ज्यादा, फीस वसूली पर अब मान्यता रद्द होने की तलवार
  • राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग से अस्तित्व में आया उत्तराखंड: हुकम सिंह कुंवर

Next Post
जिलाधिकारी वन्दना ने प्राथमिक विद्यालय दुगालखोला का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी वन्दना ने प्राथमिक विद्यालय दुगालखोला का निरीक्षण किया

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999