हल्द्वानी तिरंगा यात्रा में नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। यात्रा को हल्द्वानी शहर के मण्डी क्षेत्र से प्रारम्भ कर बनभूलपुरा-मुखानी-काठगोदाम क्षेत्रों से होकर हल्द्वानी रोड़वेज पर सम्पन्न किया गया।यात्रा के दौरान श्री भूपेन्द्र सिंह सीओ हल्द्वानी, राकेश महरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, रमेश बोरा थानाध्यक्ष मुखानी, विजय मेहता व0उ0नि0 कोतवाली हल्द्वानी, थाना हल्द्वानी,बनभूलपुरा,मुखानी, काठगोदाम, ट्रैफिक पुलिस के पुरूष एवं महिला चीता मोबाईल, सी0पी0यू0 यूनिट, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन 112 तथा फायर सर्विस की टीमें मौजूद रही।






