Saturday, October 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 30, 2022

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 30 दिसंबर 2022 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा हुई। महिला संबंधित स्वरोजगार योजनाओं को अधिक से अधिक लाभांवितों तक पहुंचाने और महिलाओं को आधार बनाते हुए स्वरोजगार में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं बालिकाओं की शिक्षा को लेकर सर्वे एवं अभिभावकों की काउंसलिंग करने की बात कही। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर दो मिनट मौन रख उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
ब्लाक सभागार में हुई बैठक में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि पहाड़ों में महिलाएं अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यहां कृषि, बागवानी, उद्यान से रोजगार की अपार संभावना हैं। रोजगार के अभाव में युवा भी काफी संख्या में पलायन कर रहे हैं। महिलाओं को आधार बनाने हुए स्वरोजगार योजनाओं में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे महिलाएं प्रोत्साहित हों और युवाओं को भी रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काफी बालिकाएं स्कूल छोड़ चुकी हैं। शिक्षा विभाग गांव-गांव जाकर बालिकाओं के स्कूल छोड़ने का सर्वे करें। जरूरत पड़े तो उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जाए, जिससे शत प्रतिशत बालिकाएं शिक्षित हों और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा साकार हो सके। इसके अलावा उन्होंने गर्भवतियों एवं प्रसूताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी प्रसव पीड़िता का रास्ते में प्रसव न हो, संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कर लें। कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, आशा, राजस्व उप निरीक्षक और आंगनबाड़ी की जिम्मेदारी तय करें। जच्चा-बच्चा की जान खतरे में आने से संबंधित सूचना मिली तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्धा सख्त कार्रवाई होगी। सभी विभागों में कार्मिकों के अभाव से संबंधित मुद्दा भी उठा। उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे विकास और अन्य कार्यों में तेजी आएगी। बाद में उन्होंने क्षेत्रीय महिलाओं की समस्याएं भी सुनी, उन्हें समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस, शिक्षा विभाग और ब्लाक के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर महिलाओं से संबंधित तमाम कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रमेश सिंह बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी सुधीर सिंह नेगी, उप खंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत जगदीश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सड़क दुघर्टना में शिक्षिका की मौत क्षेत्र में फैली शोक की लहर

Next Post

महालेखाकार उत्तराखंड ने अल्मोड़ा में जिलाअधिकारी एवं अन्य के साथ की बैठक

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Next Post

महालेखाकार उत्तराखंड ने अल्मोड़ा में जिलाअधिकारी एवं अन्य के साथ की बैठक

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub