Wednesday, November 25, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 14, 2023

विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा महिला हॉकी प्रतियोगिता के खेले गए अंतिम 6 लीग मैच

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता के आज खेलें गए अंतिम 6 लीग मैच। स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आज के प्रथम लीग मैच का उद्धघाटन
मुख्य अतिथि बाल विकास सदस्य, उत्तराखंड सरकार अजय वर्मा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे राज्य भर की सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खेल में अनुशासन बनाएं रखने व स्वस्थ रहने की बात कही एवं सभी खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए खिलाडियों को प्रोत्साहित किया।
आज खेलें गए 6 लीग मैचों के पहले मैच में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा ने नैनीताल को 2-0 के अंतर से हराया, दूसरे मैच में हल्द्वानी ने देहरादून को 4-0 के अंतर से हराया, तीसरे मैच में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा ने ऋषिकेश को 7-1 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया, चौथे मैच में हल्द्वानी ने काशीपुर को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-3 के अंतर से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया, पांचवे मैच में शारदा पब्लिक स्कूल को नैनीताल के खिलाफ वॉक ओवर मिला।
अन्तिम लीग मैच के मुख्य अतिथि हॉकी एकेडमी अल्मोड़ा के अध्यक्ष अजीत कार्की ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अन्तिम लीग मैच में देहरादून ने अल्मोड़ा हाॅकी एकेडमी को 1-0 से हराया।
मैच में अम्पायर की भूमिका में राजेंद सिंह कनवाल, महिमा भंडारी, अजय कनवाल, अरविंद पांडे, पूजा असवाल, गीता बोरा रहे।
*फाइनल मैच कल 15 जनवरी, रविवार को विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा व हल्द्वानी के मध्य 1बजे से प्रारंभ होगा।*
इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊं प्रमुख अरविंद जोशी, विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र बोरा, हरीश गोस्वामी, ओसीन खान, जगदीश चौहान, मयंक कार्की, रोहित भट्ट, सूरज वाणी, अतुल वर्मा, हरेंद्र प्रसाद, दीपचंद्र जोशी, गौरव कुमार, नीरज डंगवाल, इंदर गोस्वामी, आशीष भारती, जगदीश तिवारी, सुमित तिवारी, अवि वर्मा, किशन लाल आदि खेल प्रेमी उपस्तीथ रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

पटवारी पेपर लीक होने से गुस्साई कांग्रेस का भड़का आक्रोश सीएम धामी का फूंका पुतला

Next Post

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर इकाई द्वारा शनिवार को वार्षिक कैलेंडर का किया गया विमोचन इस अवसर पर मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर इकाई द्वारा शनिवार को वार्षिक कैलेंडर का किया गया विमोचन इस अवसर पर मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub