Wednesday, July 16, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 14, 2023

पटवारी पेपर लीक होने से गुस्साई कांग्रेस का भड़का आक्रोश सीएम धामी का फूंका पुतला

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा- पटवारी प्रवेश परीक्षा में फिर से पेपर लीक होने पर काँग्रेसियों ने चॊघानपाटा में एकत्रित होकर धामी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला आग के हवाला करके विरोध प्रदर्शन किया, काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार सुनियोजित षडयंत्र रचकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पहले अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से युवाओं को छलकर हाकम सिंह जॆसे अपने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया, वहीं अब प्रदेश के लोक सेवा आयोग संस्था के माध्यम से पटवारी परीक्षा कराकर उसे भी लीक करा दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश धामी सरकार में नॆतिकता बची है। तो सम्पूर्ण पेपर लीक घटनाओं की सी बी आई जाँच कराकर जनता के समक्ष सच को आगे लाये।
वरिष्ठ काँग्रेस नेता एंव पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार उत्तराखण्ड की जनता के समक्ष अपना जनविश्वास खो चुकी हैं। सरकार की निर्णयशक्ति शून्य हो चुकी हैं। बेरोजगार युवाओं के विश्वास के साथ लगातार छल करके धामी सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में असफल हो गयी हैं। धामी सरकार के कारनामों के बाद बीजेपी का राष्ट्रीय संगठन मुख्यमंत्री बदलकर जनता के बीच पुराने कारनामों पर अब पर्दा डालने की कोशिश में हैं।
महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि आज युवा प्रतियोगी युवक युवतियां पेपर लीक के बाद बड़े तनाव में हैं। धामी सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ भद्दा मजाक किया हैं। जिसका जवाब आने वाले समय में युवावर्ग अवश्य देगा।
नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला ने कहा कि धामी सरकार ने युवाओं के साथ बड़ा छल करके उन्हें रोजगार नहीं देने का षड्यंत्र रच रही हैं। जिसका काँग्रेस पार्टी विरोध करती हैं।
पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी ने कहा कि धामी सरकार पेपर लीक जॆसी घटनाओं की पुनरावृत्ति करके युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा षड्यंत्र रच रही हैं। प्रदेश में नकल माफियाओं का खॊफ बढ़ना धामी सरकार की कानून व्यवस्था ऒर उदासीन प्रशासनिक क्षमता का परिचय आम जनता के बीच बन चुका हैं। धामी सरकार के पेपर लीक घटनाओं को कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच में ले जाकर धामी सरकार की पोल खोलेगी।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,प्रदेश सचिव परितोष जोशी, सभासद सचिन आर्या,त्रिलोचन जोशी,मनोज सनवाल,आशा जोशी, जया जोशी ,राधा बिष्ट,जिला महामंत्री मनोज कुमार जोशी,विपुल कार्की,पंकज वर्मा, अक्तर हुसैन, वैभव पांडे,सरस्वती रेडिया,जिला पंचायत सदस्य संजय वाणी, महेंद्र बिष्ट, सहाबुद्दीन भारत पांडे, शरद शाह,भीमा पवार,रमेश नेगी, प्रदेश सचिव रोबिन भंडारी, सुनील सिंह, मोहन देवली, ललित सतवाल,प्रदीप बिष्ट, व्यापार मंडल महामंत्री मयंक बिष्ट महेश चंद्र आर्या,नारायण सिंह रौतेला,अली अख्तर खान , ऋतिक नयाल गौरव वर्मा, बी डी सी परितोष जोशी,प्रकाश जोशी,विक्रम बिष्ट,दीपक नगरकोटी आदि मॊजूद थे।

Previous Post

विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Post

विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा महिला हॉकी प्रतियोगिता के खेले गए अंतिम 6 लीग मैच

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • एसएसपी अल्मोड़ा ने श्रावणी मेले की तैयारियों का लिया जायजा
  • पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्सी टैक्सी, 7 की मौत, 6 घायल
  • आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • जागेश्वर क्षेत्र में गधेरे के पास सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
  • बिना कागजात दौड़ रही 03 बाइकें सल्ट पुलिस ने की सीज, चालकों पर की गई कार्रवाई

Next Post

विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा महिला हॉकी प्रतियोगिता के खेले गए अंतिम 6 लीग मैच

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999