Sunday, September 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 20, 2026

नंदा अष्टमी पर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
नंदा अष्टमी पर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Spread the love

अल्मोड़ा। नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित मां नंदा देवी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहा है।

मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं तथा पिकेट ड्यूटी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।

मेला क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा अराजक तत्वों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से की अपील

अल्मोड़ा पुलिस ने मां नंदा देवी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्थाओं में सहयोग करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य और सावधानी बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी अथवा डायल 112 पर दें।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • नंदा अष्टमी पर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • नैनीताल में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वार्डवार सर्वे और दैनिक निरीक्षण के दिए निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सूचना, संवाद और समाधान पर केंद्रित रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का जन संवाद कार्यक्रम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999