Saturday, September 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 19, 2026

नैनीताल में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वार्डवार सर्वे और दैनिक निरीक्षण के दिए निर्देश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
नैनीताल में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वार्डवार सर्वे और दैनिक निरीक्षण के दिए निर्देश
Spread the love

नैनीताल, 19 सितंबर 2026। नगर पालिका परिषद नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का विस्तृत सर्वे कर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार विवरण तैयार किया जाए। इसमें प्रत्येक वार्ड में लगी कुल स्ट्रीट लाइटों, वर्तमान में चालू लाइटों तथा खराब पड़ी लाइटों की संख्या स्पष्ट रूप से दर्ज की जाए। साथ ही खराब लाइटों को ठीक कराने के लिए की गई कार्रवाई का भी वार्डवार ब्योरा तैयार करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों का नियमित रूप से क्रियाशील रहना आवश्यक है, ताकि रात्रि के समय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए आयुक्त ने प्रतिदिन की कार्ययोजना तैयार कर नगर पालिका के दो कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। दोनों कार्मिक वाहन से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का मौके पर निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान प्रत्येक वार्ड में खराब पाई गई स्ट्रीट लाइटों तथा उनमें से ठीक कराई गई लाइटों की संख्या का दैनिक विवरण तैयार कर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • नैनीताल में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वार्डवार सर्वे और दैनिक निरीक्षण के दिए निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सूचना, संवाद और समाधान पर केंद्रित रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का जन संवाद कार्यक्रम
  • वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक ‘राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999