Monday, October 20, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 21, 2023

कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर सुनी जन समस्याएं

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

हल्द्वानी मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः भूमि अतिक्रमण के साथ ही पेयजल, सडक, भूकटाव आदि की समस्या से सम्बन्धित दर्जनों शिकायतें दर्ज हुई। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें घरेलु हिंसा, भूति अतिक्रमण से सम्बन्धित आई जिसका आयुक्त श्री रावत ने शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान किया।
आयुक्त ने कहा कि हल्द्वानी शहर में भूमि धोखाधड़ी के हब के साथ ही शहर में साहूकारों द्वारा धनराशि को ब्याज में देने की प्रथा बहुतायत संख्या में फलीभूत हो रही है। उन्होंने कहा इससे गरीब, भोलेभाले लोग चंगुल में फंस जाते है। इस पर भी लगाम लगाना आवश्यक है। उन्होंने आमजनमानस से अपील की कि कृपया ब्याज अर्जन के चक्कर मे अपनी मेहनत की कमाई किसी को न दे। इससे आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना अधिक है। इसके साथ ही भूमि क्रय करने से पहले सभी दस्तावेजों की जानकारी तहसील व राजस्व निरीक्षक से प्राप्त करें जिससे भविष्य में होने वाली धोखाधडी से बचा जा सकेगा।
जनता दरबार में हल्द्वानी, पनियाली निवासी प्रमिला रत्नाकर ने बताया कि उन्होंने हल्द्वानी के जगमीत सिंह की पत्नी से रुपये 03 लाख कर्ज में लिए थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे रुपये वापिस करने के लिये उन्हें मार्च तक का समय चाहिए। महिला द्वारा समय से रुपये वापिस न करने पर जगमीत सिंह ने अपने घर मे बुलाकर गाली गलौच की व उनसे खाली चेक, रिक्त स्टैम्प पेपर व आधार कार्ड लिया है। मण्डलायुक्त ने जगमीत सिंह से मौके पर 15 मिनट के भीतर महिला के कागज वापस कराए।
जनता दरबार मे कतिपय फार्मासिस्ट द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि पूर्व में रेड क्रोस सोसाइटी द्वारा उनसे सुशीला तिवारी अस्पताल के जन औषधि केंद्र में दवाइयों की आपूर्ति कराई गई थी जिसका आतिथि तक उन्हें भुगतान नहीं हुआ है। इस सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी ने बताया कि दवाइयों की आपूर्ति बिना वर्क आर्डर के व अपंजीकृत वेंडर से कराई गई थी जबकि विभाग हेतु बीपीपीआई अस्पताल में दवाइयों की आपूर्ति हेतु अधिकृत है। समस्त दवाइयों की आपूर्ति दूरभाष पर मांग के आधार पर की गई जो कि नियम विरूद्ध है। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।
जनपद चम्पावत के ग्राम पिनाना के ग्रामीणों द्वारा आयुक्त को अवगत कराया कि ग्राम पिनाना तलाडी वर्तमान तक सडक व बिजली से वंचित है, भागोलिक परिस्थितियों के बीच यहां अभी तक सडक व बिजली का ना होना आबादी को पलायन के लिए मजबूर कर रहा है। उन्होंने गांव में सडक के साथ ही विद्युत पिनाना तलाडी गांव में पहुचाने की मांग की। जिस पर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर लोनिवि को क्षेत्र का सर्वे कर पत्र भेजने के निर्देश दिये। जनता दरबार में यमुना स्वयं सहायता समूह अल्चौना चाफी के लक्ष्मी देवी व मंजू देवी द्वारा आयुक्त को बताया कि यमुना स्वयं सहायता समूह को प्लैटस मैदान नैनीताल स्थित इन्दिरा अम्मा भोजनालय अथवा हिलांस किचन वर्ष 2022 से 2024 तक संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया था। लेकिन अभी तक उनके समूह को कैन्टीन संचालन हेतु कोई स्थान नही मिला है। जिस पर आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जनता दरबार में बहुतायता संख्या में भूमि सम्बन्धित शिकायत आई जिसका आयुक्त श्री रावत ने मौके पर समाधान किया, शेष समस्याओं के लिए अगले जनता दरबार में शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये।

Previous Post

जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा मल्ला महल में किये जा रहे कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारियों ने किया पटाखों की दुकानों का निरीक्षण
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • आज है धनतेरस आइए जानते हैं इसका पौराणिक महत्व दैनिक पंचांग के साथ

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999