ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत 2079, श्री शाके 1944,यह वर्ष नल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण शिशिर ऋतु,फाल्गुन मास,दिन 26 गते, शुक्रवार शिवाजी जयंती, चित्रा नक्षत्र चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे सायं 6.00 बजकर 37 मिनट से तुला राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल प्रातः 10.30 से 12.00 बजे तक, इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे आनन्दादि योग मध्य मूसल नाम योग।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्धानम् से आपको मिलने वाली सुविधाऐं —हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान,लग्न निर्धारण ,भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं ।हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान किए जाते हैं जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं ।वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 1170 3908 पर संपर्क कर सकते हैं।
मेष राशि दिन अच्छा है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा। व्यवसाय और व्यापार में विशेष लाभ रहेगा। आज चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है।
वृषभ राशि दिन अनुकूल है। आज भूमि भवन वाहन सम्बंधित लाभ रहेगा। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। मान सम्मान बढ़ेगा ।प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी ।स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि दिन मिश्रित फल सूचक है। सामान्य दिनचर्या चलेगी। आज उतार चढ़ाव रहेगा। दौड़ भाग बनी रहेगी। हालांकि सायं काल से आपको महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि दिन अच्छा है। व्यापार और व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पदोन्नति संभव है। सायं काल के बाद किसी अप्रिय समाचार मिलने से मन खिन्न रहेगा।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा।आज आप प्रसन्न रहेंगे ।स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा ।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा ।चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है।
कन्या राशि दिन अच्छा है। आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष लाभ रहेगा।
तुला राशि आपका दिन मध्यम है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। हालांकि देर शाम तक कोई महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ है। विशेष रूप से कार्य क्षेत्र एवं आजीविका पक्ष मजबूत होगा। दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं। किंतु देर शाम से अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
धनु राशि आपका दिन हर क्षेत्र में सफलता कारक है।आज आप कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।संतान वर्ग से विशेष हर्ष प्राप्त होगा। भावी योजनाओं को गतिशील कर सकते हैं।
मकर राशि आपका दिन मंगलमय है।आज आप प्रसन्न रहेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा ।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पैत्रृक संपत्ति जुड़ सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी।
कुंभ राशि दिन मध्यम है सामान्य दौड़ भाग रहेगी। कार्य क्षेत्र में संघर्ष रहेगा।अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। अगर कोई निवेश करने का मन है, तो आज आप रुक जाइए।देर शाम तक कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा।
मीन राशि दिन अच्छा है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा। संतान वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। किंतु देर शाम बाद आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।/
आज सभी 12 राशियों के लोग माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें। माता लक्ष्मी जी को श्रृंगार का सामान बस्त्र आभूषण चढ़ाएं। घर पर घीं का दीपक जलाएं। विशेष लाभ रहेगा






