Thursday, September 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 10, 2026

पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर खूंट में विविध कार्यक्रम

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर खूंट में विविध कार्यक्रम
Spread the love

अल्मोड़ा, 10 सितंबर 2026। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली खूंट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पं. पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व खूंट क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पूरे अल्मोड़ा जनपद के लिए गौरव का विषय है कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता का जन्म इसी जनपद में हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पं. पंत के जीवन, संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के हित में कार्य करना चाहिए।

वक्ताओं ने पं. पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान देशभक्त, समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि पं. पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही कुमाऊं में प्रचलित कुली बेगार जैसी कुप्रथा के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया। जमींदारी उन्मूलन और सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उनका संघर्षशील व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी समाज एवं देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इससे पूर्व अल्मोड़ा नगर स्थित पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क में भी जयंती समारोह आयोजित किया गया। यहां पं. पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक सुधार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर पं. पंत के विचारों और देशभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, रवि रौतेला, भूपेन्द्र सिंह भोज, ललित पंत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post

क्वारब बायपास पर बसों और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक

Next Post

एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी
  • पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर खूंट में विविध कार्यक्रम
  • क्वारब बायपास पर बसों और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक
  • आज है कुश ग्रहणी अमावस्या दर्श अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी 94 घरों में पहुंची स्वास्थ्य टीमें, 113 लोगों की स्क्रीनिंग; 90 के ब्लड सैंपल लिए, 3,900 क्लोरीन टैबलेट बांटीं

Next Post
एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी

एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999