हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के नैनीताल जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनका उपचार चल रहा है। सोमवार को महासंघ के पदाधिकारियों ने हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक सहित संगठन के कई पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने अजय उप्रेती के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद जताई।
पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अजय उप्रेती शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पत्रकार देवेंद्र भंडारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।


