Monday, October 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 20, 2023

अर्थव्यवस्था की रीढ़ महिलाएं पहाड़ में नई श्वेत क्रांति ला सकती है राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 20 मार्च 2023 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष में आज आयोजित सेमिनार में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ महिलाएं पहाड़ में नई श्वेत क्रांति ला सकती है। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं है। सरकार लगातार काश्तकारों को प्रोत्साहित कर रही है। अगर महिलाएं ठान ले तो वह आत्मनिर्भर तो होंगी ही वहीं पहाड़ से हो रहा पलायन भी रुकेगा।
विकास भवन सभागार में उत्तराखंड महिला डेरी विकास विभाग के माध्यम से महिला दुग्ध उत्पादकों का सेमिनार हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने अमूल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह गुजरात के काश्तकारों ने वहां श्वेत क्रांति की, उसी प्रकार पहाड़ में भी यह हो सकता है। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में कई महिलाओं ने यह करके भी दिखाया है। इसे वृहद स्तर पर किया जा सकता है। दुग्ध सहकारी समितियों को प्रोत्साहित किया जाए। जिससे उनका उत्पादन को बढ़ाया जा सके। दुग्ध से जुड़े उत्पादों को बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बाल मिठाई जिसे एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है और इसको जीआइ टैग भी मिला है, बाल मिठाई को आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इसके अलावा अन्य उत्पाद भी हैं। उपाध्यक्ष साह ने कहा कि इसके लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने की आवश्यकता है। सरकार इस क्षेत्र में हरसंभव मदद कर रही है।
माैके पर दुग्ध उत्पादन में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं दीपा साह को 10 हजार, कमला देवी को सात हजार, देवकी देवी को पांच हजार का क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। सेमिनार में दुग्ध उत्पादकों ने इस क्षेत्र में आ रही दिक्कतों व किए जा रहे कार्यों को भी विस्तार से बताया।
मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह ने सभी महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ उदयशंकर ने पशुओं से जुड़ी विभिन जानकारियां दी।
एपीडी चंदा फर्त्याल, जीएम डेयरी राजेश मेहता, सहायक प्रबंधक महिला डेरी गीता राठौर, डा. निवेदिता जोशी, आराधना त्रिपाठी, ज्योति प्रताप, पुष्पा नेगी सहित महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों की महिलाएं मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सीएम धामी ने पन्तनगर पहुॅचकर रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

Next Post

जिस तरह चाहो बजालो इस सभा में, हम नहीं आदमी, हम झुनझुने हैं — नवीन बिष्ट

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है कोजागर शरद पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

जिस तरह चाहो बजालो इस सभा में, हम नहीं आदमी, हम झुनझुने हैं --- नवीन बिष्ट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub