ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण बसन्त ऋतु, चैत्र मास दिन 24 गते, शुक्रवार, वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेंगे। आनन्दादि योग मध्य मूसल नाम योग, राहुकाल दिन 10.30 से 12.00 बजे तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड से आपको मिलने वाली सुविधाऐं —हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान, लग्न निर्धारण, भविष्यफल, वार्षिक भविष्यफल, एवं जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान किए जाते हैं जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 1170 3908
मेष राशि आपका दिन आज शुभ एवं मंगलमय रहेगा पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में सफलता रहेगी।
वृषभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज मनोरंजन के संसाधनों में वृद्धि होगी प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा मित्र सहयोग करेंगे।
मिथुन राशि आपका दिन शुभ है आज सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी मान सम्मान बढ़ेगा पैत्रृक संपत्ति का लाभ होगा भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।
कर्क राशि आपका दिन मध्यम है दौड़ भाग बनी रहेगी कार्यक्षेत्र आजीविका में संघर्ष रहेगा परिश्रम अधिक रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में सावधानी बरतें अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय है आज आप प्रसन्न रहेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी पदोन्नति का लाभ होगा भूमि भवन जुड़ सकती है धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
कन्या राशि आपका दिन अनुकूल है आज मन प्रसन्न रहेगा मित्र भरपूर सहयोग करेंगे प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आय के संसाधनों में वृद्धि होगी मान सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि दिन अच्छा है आज कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जो भविष्य में आपको विशेष लाभ देगा आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है वाहन संबंधी सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में सतर्कता बरतें अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें कानूनी उलझनों से दूर रहें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी कार्यक्षेत्र आजीविका में लाभ रहेगा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि दिन अच्छा है आज चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा व्यवसाय और व्यापार में लाभ रहेगा।
कुंभ राशि दिन उत्साह वर्धक है आज महत्वपूर्ण कार्य बनेगा पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा संतान वर्ग से विशेष लाभ रहेगा मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि दिन सामान्य है अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन खिन्न रहेगा स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे कानूनी उलझनों से बचें
आज सभी 12 राशियों के लोग माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें घर पर घी का दीपक जलाएं लक्ष्मी माता का षोडशोपचार पूजन करें लाल बस्त्र आभूषण शृंगार सामाग्री माता को चढ़ाएं ॐ श्रीं ह्लीं श्रीं कमले कमलालए प्रसीद प्रसीद श्री ह्लीं श्रीं महालक्ष्यम्ये नमः इस मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।






