Sunday, October 25, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 19, 2023

पत्रकार कल्याण कोष के सदस्यों का सम्मान समारोह, सच की तोप” साप्ताहिक का विमोचन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून, 19 सितंबर स्थानीय विश्व संवाद केंद्र के सभागार में देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. उत्तराखंड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त योगेश भट्ट जी एवम उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा के द्वारा उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष एवम मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति के सदस्यों डॉ.वी.डी.शर्मा एवं निशा रस्तोगी को अंगवस्त्र, तुलसी की माला, बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त “सच की तोप” साप्ताहिक के गढ़वाल संस्करण का भी विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए सूचना आयुक्त श्री योगेश भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रिंट मिडिया की भूमिका आज भी महत्वपूर्ण बनी हुई है। विषम परिस्थितियों के बावजूद भी समाज में प्रिंट मिडिया की विश्वसनीयता कायम है। सच की तोप इस विश्वास पर कायम रहेगा, ऐसा हमें विश्वास है।
श्री भट्ट ने कहा की पत्रकार कल्याण कोष व पेंशन योजना के नव मनोनीत सदस्य पत्रकारों के हित के लिए परस्पर संंजयस्य कर नए आयाम स्थापित करेंगे।
आज पत्रकार व पत्रकार संगठनों को एकजुट व एकराय होकर पत्रकारों की समस्याओं के लिए कार्य करना होगा।उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन का यह प्रयास सराहनीय है। नव नियुक्त सदस्य एक आदर्श परंपरा कायम करते हुए पत्रकार हित में कार्य करेंगे।
इनके अलावा विजय जायसवाल, अनिल वर्मा, डा. चंद्र सिंह तोमर “मयंक”, शाक्त ध्यानी, गोपाल सिंघल, प्रेमलता भरतरी, तेजराम सेमवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के उपरांत यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से देहरादून जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की गई। अगले माह के अंत तक जिला ईकाई के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया।इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी में रिक्त पदों की पूर्ति करते हुए सदन की सर्वसम्मति से संजीव शर्मा को उपाध्यक्ष, दीपक धीमान को संगठन सचिव, हरेंद्र प्रसाद ( खटीमा) , अनिल राणा (गोचर, चमोली), सूर्य प्रकाश शर्मा को सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया गया । उक्त मनोनयन 25 अप्रैल,2024 तक कार्यकारी रूप से मान्य होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्षता विजय जायसवाल, संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. वी डी शर्मा ने किया। बैठक में सर्वश्री अनिल वर्मा, प्रेमलता भरतरी,गोपाल सिंघल, राजेश भटनागर, महेंद्र सिंह नेगी, शशिःकांत मिश्रा, शक्त ध्यानी, डॉ. चंद्र सिंह तोमर मयंक, तेजराम सेमवाल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संजीव शर्मा, अनिल गुप्ता, ऋतुराज गेरोला, नवीन जोशी, रजत शर्मा, एस के माथुर, उत्कर्ष रोहिला, विकास कुमार, मनवीर सिंह नेगी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

बुलेट सवार तस्करों के कब्जे से पुलिस ने एक लाख से अधिक कीमत की 14.42 ग्राम स्मैक बरामद

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है कोजागर शरद पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub