अल्मोड़ा दिनांक 21/6/2024 — ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2081, श्री शाके 1946, यह वर्ष कालयुक्त नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष,वर्त की पूर्णिमा, आषाढ़ दिन 7 गते, शुक्रवार, आनन्दादि योग मध्य चर नाम योग, चंद्रमा सायं 6 बजकर 19 मिनट से धनु राशि में प्रवेश करेंगे राहुकाल, प्रातः 10 बजकर 25 मिनट से दिन 12 बजकर 11 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे, शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, लेन-देन में सावधानी बरतें, हालांकि देर सायं काल बाद आपको महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी।
वृषभ राशि दिन अच्छा है, कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा विरोधी पराजित होंगे, देर सायं काल बाद आपकी मुश्किल बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि आपका दिन अच्छा है आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि आपका दिन मिश्रित फल सूचक है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, किंतु देर सायं काल बाद आपको महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी किंतु सायं काल से आपकी दिक्कत बढ़ सकती हैं।
तुला राशि दिन अच्छा है आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
वृश्चिक राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे।
धनु राशि आपका दिन मिश्रित फल सूचक है, सामान्य उतार चढ़ाव रहेंगे, हालांकि देर सायं काल बाद आपको महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, देर सायं काल बाद आपकी मुश्किल बढ़ सकती हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि आपका दिन शुभ है, आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन राशि आपका दिन अच्छा है आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है,चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है।
आज सभी 12 राशियों के लोग माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें, घर पर घीं का दीपक जलाएं, माता लक्ष्मी जी को सिंदूरी तिलक चढ़ाएं षोडशोपचार पूजन करें ॐ श्री ह्लीं श्रीं कमले कमलालए प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्लीं श्रीं महालक्ष्यम्यै नमः इस मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।






