अल्मोड़ा दिनांक 23/6/2024 ,ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2081, श्री शाके 1946,यह वर्ष कालयुक्त नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, आषाढ़ मास दिन 9 गते, रविवार, आनन्दादि योग मध्य शुभ नाम योग, चंद्रमा रात्रि 10 बजकर 48 मिनट से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, राहुकाल सायं 5 बजकर 27 मिनट से सायं काल 7 बजकर 13 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, हालांकि कार्य क्षेत्र आजीविका में लाभ रहेगा, किंतु दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, देर रात तक आपको कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी।
मिथुन राशि दिन अच्छा है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है, कार्यक्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, किंतु देर रात से आपको मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि दिन अच्छा है भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, संतान वर्ग से विशेष हर्ष उल्लास रहेगा।
सिंह राशि दिन अच्छा है, आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा, विरोधी पराजित होंगे।
कन्या राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अनचाही यात्राओं से बचें, देर रात तक कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी।
तुला राशि आपका दिन अच्छा है,मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, किंतु देर रात तक आपकी दिक्कत बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक राशि दिन अच्छा है, आज मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, धार्मिक स्थल दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
मकर राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी, हालांकि देर रात तक आपको कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी।
कुंभ राशि दिन अच्छा है, आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, विरोधी पराजित होंगे, किंतु देर रात तक कोई अप्रिय समाचार आपको परेशान कर सकता है।
मीन राशि दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का आगमन होगा, व्यवसाय में उन्नति होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री सूर्य नारायण की पूजा अर्चना करें भगवान सूर्यनारायण को रक्त चंदन रक्त पुष्प जल चढ़ाएं ॐ घृणि सूर्याय नमः इस मंत्र से विशेष लाभ रहेगा।






