Sunday, September 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 27, 2026

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत और मरम्मत कार्यों के निर्देश

News Deskby News Desk
in आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड, राजनीति
0
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत और मरम्मत कार्यों के निर्देश
Spread the love

भीमताल। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कैड़ा ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, बाधित पेयजल लाइनों तथा विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिला एवं क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा से प्रभावित सड़कों, पेयजल लाइनों और विद्युत आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े।

मंत्री कैड़ा ने धारी ब्लॉक के अंतर्गत परबड़ा पहुंचकर स्वर्गीय गोपाल सिंह, पुत्र लाल सिंह, के परिजनों से मुलाकात की। अक्सोड़ा के जंगल में विगत माह हुई उनकी दुखद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृतक के परिजनों को आपदा मद से चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान का पारदर्शी और शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार जल्द से जल्द राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अति-संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक एवं प्रोटेक्शन कार्यों को भी आपदा मद से प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री कैड़ा ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत और मरम्मत कार्यों के निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • भारी बारिश की चेतावनी के चलते अल्मोड़ा में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • गंदे गधेरे के पानी को अल्ट्राफिल्ट्रेशन से बनाया पेयजल, ब्लौटा के 48 परिवारों को मिली ‘हर घर जल’ की सुविधा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999