Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 4, 2024

पूर्व सीएम हरीश रावत से मिले पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक अनेक पहलुओं पर हुआ विचार विमर्श

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर हरिद्वार लोकसभा चुनाव की समीक्षा कर उस पर गहन चिंतन मंथन किया, इससे पूर्व श्री कर्नाटक द्वारा हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर बैठक कर लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त श्री कर्नाटक ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अल्मोड़ा की जन समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि अल्मोड़ा की रानीधारा सड़क लगातार लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है,लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं, लेकिन सड़क सुधारीकरण की कोई भी कार्रवाई अभी तक अमल में नहीं लाई गई है,साथ ही गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग एवं  एन.टी.डी. धारकीतूनी संपर्क मार्ग की दुर्दशा के बारे में उन्हें अवगत कराया ।श्री कर्नाटक ने अल्मोड़ा की लगातार बिगड़ रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि अल्मोड़ा के अस्पताल मेडिकल कॉलेज ,जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय  मात्र रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं।मेडिकल कॉलेज से लगातार प्रत्येक दिन दर्जनों की संख्या में लोग मैदानी जिलों के अस्पतालों को रेफर किये जा रहे हैं और हैरान करने वाली बात है कि रेफर किए गए मरीजों के लिए एंबुलेंस तक की व्यवस्था मरीजों के तिमारदारों को ही करनी पड़ती है। उन्होंने यह बताया कि अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ 108 सेवा भी लंबे समय से बीमार पड़ी हुई है,साथ ही बरसात और गर्मी के मौसम में बैराज बनने के बाद भी अल्मोड़ा की जनता प्यासी रहने को मजबूर है, छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं लगातार नौलों में  लाइन लगा कर पानी भरने को विवश हैं,जिस कारण जनता त्राहि त्राहि कर रही है। श्री कर्नाटक ने उन्हें बताया कि उनके कार्यकाल में बना अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा आज सफेद हाथी बना हुआ है,कहने को तो अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा बन गया लेकिन इसका संचालन वर्षों बाद भी आज तक नहीं हो पाया है।साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि अल्मोड़ा में ड्रेनेज सिस्टम बदहाल अवस्था में है।करोड़ों की कीमत से बन रहे नालों का कार्य आज तक अधर में लटका हुआ है जिस कारण जनता बरसात के दिनों में रात्रि को दहशत के साए में सो रही है। इसके अतिरिक्त श्री कर्नाटक ने उन्हें इस तथ्य से भी अवगत कराया  कि मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप जो सड़के स्वीकृत हुई थी वह सड़के आज भी बंजर खेत बनी पड़ी है।सड़कों को बनाने की दिशा में कोई भी कार्य आज तक नहीं किया गया है। अल्मोड़ा विधानसभा में लोक निर्माण विभाग की जितनी भी सड़के हैं सभी को सुधार की आवश्यकता है।अनेक दुर्घटना से संभावित स्थान ऐसे हैं जहां क्रश बैरियर नहीं है जिससे वहां गिरने से लोग लगातार काल का ग्रास बन रहे हैं । श्री कर्नाटक ने बताया कि वर्षांत से पहले जंगलों में भीषण आग लगी,लेकिन वन विभाग के पास आग बुझाने के लिए न आवश्यक उपकरण थे और न ही अधिकारियों ने इसमें कोई गंभीरता दिखाई जिसके कारण जंगल तो जलते ही रहे उसमें इंसान भी जल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर गए,आधा दर्जन से अधिक परिवारों में आज शोक की लहर है।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर हमने उत्तराखंड बनाया था आज वह उद्देश्य धूमिल होता जा रहा है। आज आवश्यकता है उत्तराखंड के जल,जंगल और जमीन को बचाने  की तथा अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की। उन्होंने कहा कि क्या करेंगे ऐसे अस्पतालों का जहां अरबों की मात्रा में रुपए तो खर्च हो रहे हैं लेकिन लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।इसके साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा की छोटी-छोटी समस्याओं पर उनका ध्यान केंद्रित किया और लिखित रूप में इन समस्याओं का एक पुलिंदा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सौंपा और आशा की कि वे सूबे के मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता कर अल्मोड़ा की जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे और उनका यह प्रयास निश्चित रूप से सफल होगा।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

भारी वारिश के चलते 80 गांव संपर्क से हुए बाहर

Next Post

SSP अल्मोड़ा ने कसार देवी और चितई में की अस्थाई चौकियां की गठित अपराध नियंत्रण में होंगी सहायक

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा

Next Post

SSP अल्मोड़ा ने कसार देवी और चितई में की अस्थाई चौकियां की गठित अपराध नियंत्रण में होंगी सहायक

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub