Sunday, December 7, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 12, 2025

आधे कुंतल से अधिक गांजा बरामद, कीमत करीब साढ़े 13 लाख रुपये

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
आधे कुंतल से अधिक गांजा बरामद, कीमत करीब साढ़े 13 लाख रुपये
Spread the love

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ एसएसपी देवेन्द्र पींचा के सख्त रुख और ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान का बड़ा असर दिखा है। पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान आज तड़के भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक कार से 54.378 किलो अवैध गांजा बरामद किया। बरामद माल की कीमत करीब 13 लाख 59 हजार 450 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में की गई। निरीक्षक भुवन जोशी (प्रभारी एसओजी) और थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी मय पुलिस व एसओजी टीम के साथ रामनगर रोड, पीलीकोटी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान स्विफ्ट कार संख्या DL-5-CF-9911 को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक तेजी से वाहन भगा ले गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक छोटी घट्टी तिराहे से लगभग 100 मीटर पहले कार छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया।

कार की तलाशी लेने पर चार कट्टों में गांजा भरा मिला। बरामद माल को कब्जे में लेकर थाना भतरौजखान में मुकदमा संख्या 29/2025, धारा 20/60/8 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी है।

बरामदगी का विवरण:

कुल मात्रा: 54.378 किलो अवैध गांजा

अनुमानित कीमत: ₹13,59,450

पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक आनन्द त्रिपाठी

2. हेड कांस्टेबल नारायण सिंह

3. कांस्टेबल गणेश दत्त (एसओजी)

4. चौकी प्रभारी संजय जोशी (भिकियासैंण)

 

 

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल जारी रहेगा। पुलिस का अभियान आगे भी और अधिक सघनता से चलाया जाएगा।

 

 

 

 

Previous Post

देहरादून में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट को कुचला, मौके पर मौत

Next Post

उत्तराखंड में आईएएस–पीसीएस अफसरों के बंपर तबादले

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, घायलों को द्वाराहाट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय के सुधार कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया; विद्यार्थियों ने थैंक्यू कार्ड व पोस्टर भेंट कर किया सम्मान
  • आज है वर्त दान स्नान की पूर्णिमा तिथि आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कोतवाली द्वाराहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनआई एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

Next Post
उत्तराखंड में आईएएस–पीसीएस अफसरों के बंपर तबादले

उत्तराखंड में आईएएस–पीसीएस अफसरों के बंपर तबादले

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999