Tuesday, November 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 12, 2025

देहरादून में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट को कुचला, मौके पर मौत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
देहरादून में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट को कुचला, मौके पर मौत

Oplus_16908288

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा महानगर महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत हो गई। हादसा शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

जानकारी के अनुसार, बुड्ढी गांव निवासी मुजम्मिल ने अपनी कार वसीम के वर्कशॉप में रिपेयर के लिए दी थी। शनिवार रात वर्कशॉप में कार्य करने वाले अब्बू नाम के युवक ने वाहन की मेंटेनेंस जांच के बहाने कार बाहर निकाली।

 

उसी समय जितेंद्र बिष्ट अपने दोस्तों ऋतिक, ओमी सजवान और वैभव रावत के साथ अपने कार्यालय में मित्र वासु का जन्मदिन मनाकर बाहर निकले ही थे कि ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र बिष्ट कार के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनका साथी ऋतिक राजपूत (निवासी चंद्रबनी) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

 

सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। इस बीच बड़ी संख्या में छात्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त किया, हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया।

 

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि जितेंद्र सिंह बिष्ट साल 2018 में एबीवीपी से डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे और वर्तमान में भाजपा महानगर महामंत्री के रूप में सक्रिय थे। उनके असमय निधन से छात्र व राजनीतिक वर्ग में शोक की लहर है।

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आधे कुंतल से अधिक गांजा बरामद, कीमत करीब साढ़े 13 लाख रुपये

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
आधे कुंतल से अधिक गांजा बरामद, कीमत करीब साढ़े 13 लाख रुपये

आधे कुंतल से अधिक गांजा बरामद, कीमत करीब साढ़े 13 लाख रुपये

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub