Thursday, November 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 1, 2025

आज ही मनाई जाएगी हरिबोधनी एकादशी देवोत्थानी एकादशी व्रत आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग के साथ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, ज्योतिष, देश, धार्मिक, शिक्षा
0
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
ख़बर शेयर करें -

🕉️ दैनिक पंचांग एवं राशिफल

दिनांक: शनिवार, 01 नवम्बर 2025

स्थान: अल्मोड़ा / हल्द्वानी

✍️ वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक

🌸 पंचांग विवरण

ॐ श्री गणेशाय नमः संवत्:  2082, शाके: 1947

संवत्सर: सिद्धार्थी नाम संवत्सर ,ऋतु: शरद ऋतु

अयन: रवि दक्षिणायन मास: कार्तिक मास दिन 16 गते, शनिवार , कार्तिक  शुक्ल पक्ष

तिथि: उदय दशमी, एवं व्रत की एकादशी तिथि,

विशेष तिथि: स्मार्त (गृहस्थी जनों) का हरिबोधनी एकादशी व्रत आज ही होगा

योग: आनंदादि योग, मध्य आनंद नाम योग

चंद्र राशि: कुंभ राशि

सूर्योदय: प्रातः 06:29 बजे

सूर्यास्त: सायं 05:35 बजे

 

🔯 राहुकाल एवं शुभ मुहूर्त

राहुकाल: प्रातः 09:07 से 10:29 बजे तक

👉 इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

अभिजीत मुहूर्त (शुभ कार्य हेतु श्रेष्ठ समय):

प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक

👉 इस काल में सभी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।

 

🌿 विशेष जानकारी

 

आज का विशेष पर्व: देवोत्थानी (हरिबोधनी) एकादशी

👉 इस पवित्र अवसर पर भगवान श्री विष्णु योगनिद्रा से जाग्रत होते हैं।

 

🌞 आज का राशिफल (01 नवम्बर 2025)

 

♈ मेष राशि:

 

दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

♉ वृषभ राशि:

 

आपका दिन मंगलमय रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। विरोधी पराजित होंगे।

 

♊ मिथुन राशि:

 

दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मान-सम्मान और पदोन्नति संभव।

 

♋ कर्क राशि:

 

दिन मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कानूनी उलझनों से दूर रहें। किसी पर अधिक भरोसा न करें।

 

♌ सिंह राशि:

 

आपका दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि। पदोन्नति और आर्थिक लाभ के योग हैं।

 

♍ कन्या राशि:

 

दिन मंगलमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम-संबंधों में सफलता। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

 

♎ तुला राशि:

 

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में सफलता। यश एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि।

 

♏ वृश्चिक राशि:

 

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।

 

♐ धनु राशि:

 

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद और उत्साह रहेगा।

 

♑ मकर राशि:

 

दिन अनुकूल रहेगा। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ समय। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

 

♒ कुंभ राशि:

 

दिन अत्यंत शुभ रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान से सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

 

♓ मीन राशि:

 

दिन सामान्य रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लेन-देन में सतर्क रहें। विरोधियों से सावधान रहें।

 

आज ही मनाई जाएगी हरिबोधनी एकादशी देवोत्थानी एकादशी व्रत आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग के साथ
oplus_131107

🪔 आज का विशेष उपाय:

 

आज सभी 12 राशियों के जातक शनिदेव की पूजा-अर्चना करें।

घर पर सुंदरकांड का पाठ करें,

और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।

काली वस्तुओं का दान तथा पीपल वृक्ष में जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

 

 

🌼 देवोत्थानी (हरिबोधनी) एकादशी : धर्म, जागरण और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का पर्व

 

✍️ लेखक : वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक

 

देवोत्थानी एकादशी, जिसे हरिबोधनी एकादशी भी कहा जाता है, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। यह तिथि अत्यंत पवित्र मानी जाती है क्योंकि इस दिन चार महीनों (चातुर्मास) की योगनिद्रा के पश्चात् भगवान श्री विष्णु का जागरण होता है।

पुराणों में वर्णन है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को ब्रह्ममुहूर्त में जाग्रत होते हैं। इसीलिए इसे “प्रभोदिनी” या “देवोत्थान” एकादशी कहा जाता है। यह तिथि देव-उत्थान और धर्म-जागरण का प्रतीक है।

इस दिन विशेष रूप से भगवान श्री विष्णु का पूजन, तुलसी विवाह, दीपदान, व्रत और कथा श्रवण का विधान है। इस व्रत के प्रभाव से पापों का नाश होता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख-शांति आती है।

आध्यात्मिक दृष्टि से यह एकादशी मनुष्य को भीतर के अंधकार से बाहर आने, आत्मजागृति और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह केवल देवताओं का नहीं, बल्कि हमारे अंतर्मन के जागरण का पर्व है — जब हम अपने भीतर सोए हुए धर्म, सत्य और प्रेम के भावों को पुनः जगाते हैं।

संक्षिप्त निष्कर्ष:

देवोत्थानी एकादशी हमें यह संदेश देती है कि जैसे भगवान विष्णु विश्राम के बाद पुनः जगते हैं, वैसे ही हमें भी आलस्य, अज्ञान और मोह से उठकर धर्म, सत्य और सेवा के पथ पर अग्रसर होना चाहिए। यही सच्चा हरिबोधन है।

 

🌿 “हरि जागे, धर्म जागे, जग में फिर से उजियारा फैले।” 🌿

✍️ — वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक

 

🔮 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् (पंजीकृत)

स्थान: अल्मोड़ा, उत्तराखंड

(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम्, वाराणसी, उत्तरप्रदेश)

🔹 हमारी विशेष ज्योतिषीय सेवाएं:

बृहद कुंडली निर्माण (विस्तृत विवरण सहित)

लघु पत्रिका निर्माण

जन्म पत्रिका मिलान (वैवाहिक हेतु)

शुभ लग्न एवं मुहूर्त निर्धारण

संपूर्ण भविष्यफल व वार्षिक भविष्यफल

जीवन की दैनिक समस्याओं (स्वास्थ्य, विवाह, नौकरी, शिक्षा, व्यापार आदि) का समाधान

🔹 ऑनलाइन सेवा सुविधा:

अब देश-विदेश में कहीं से भी परामर्श लें —

सीधे अपने मोबाइल पर, व्हाट्सएप सेवा उपलब्ध!

🔹 पूजा-पाठ एवं कर्मकांड सेवाएं:

संकल्प लेकर ऑनलाइन पूजा, अनुष्ठान एवं हवन

ग्रह शांति, नवग्रह पूजा, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप

वास्तु दोष निवारण एवं पितृ दोष निवारण आदि

🔹 धार्मिक वस्तुएं एवं सुरक्षा तंत्र:

उच्च गुणवत्ता वाले रत्न, रुद्राक्ष, जाप मालाएं

विशेष नजर ताबीज एवं व्यापार वृद्धि हेतु सिद्ध सुपारी

🌺 वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य:

पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक जी

(ज्योतिषाचार्य एवं कर्मकांड विशेषज्ञ)

🕉️ 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव

📞 संपर्क: 9411703908

विश्वास, अनुभव और वेदज्ञान के साथ —

जीवन की हर समस्या का समाधान वैदिक ज्योतिष के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से।

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, एकता पदयात्रा का किया शुभारंभ

Next Post

कोतवाली चौखुटिया टीम ने 1 महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
कोतवाली चौखुटिया टीम ने 1 महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

कोतवाली चौखुटिया टीम ने 1 महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub