Sunday, November 9, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 31, 2025

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, एकता पदयात्रा का किया शुभारंभ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, एकता पदयात्रा का किया शुभारंभ
Spread the love

देहरादून।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर स्वयं भी उसमें प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र निष्ठा के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली, संगठित और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 से सरदार पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाए जाने का निर्णय उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

राज्य भर में चल रहा वॉकथॉन अभियान

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य भर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ “नशा मुक्त भारत”, “एक पेड़ मां के नाम” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे जन-जागरूकता अभियानों को जोड़ा गया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सेवा भाव को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में सतत कार्यरत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर इस संकल्प को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या,
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,
विधायक खजानदास एवं सविता कपूर,
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल,
एसएसपी अजय सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आज ही मनाई जाएगी हरिबोधनी एकादशी देवोत्थानी एकादशी व्रत आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग के साथ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दी उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा — “शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सभी करें एकजुट प्रयास”
  • एसओजी और कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने 656 ग्राम चरस के साथ दो युवक किए गिरफ्तार, कीमत एक लाख से अधिक
  • अल्मोड़ा की मीता खन्ना गुप्ता को कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने प्रदान की पीएच.डी. की उपाधि
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • शादी का बहाना बनाकर नाबालिग को घर से भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा एक अभियुक्त

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

आज ही मनाई जाएगी हरिबोधनी एकादशी देवोत्थानी एकादशी व्रत आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग के साथ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999