Sunday, November 22, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 7, 2025

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हुआ विशेष आयोजन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हुआ विशेष आयोजन
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 7 नम्बर 2025 ।सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा में आज 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी द्वारा “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुआ, जिसमें सभी कैडेट्स ने एक स्वर में राष्ट्रभक्ति का भाव प्रकट किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा। ले. (डॉ.) ममता पंत ने इस अवसर पर कैडेट्स को राष्ट्र के प्रति निष्ठावान रहने तथा ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, ग्रुप डिस्कशन तथा बागवानी का आयोजन किया गया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कैडेट्स ने वंदे मातरम् की भावना, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण को चित्रों और रंगों के माध्यम से सुंदर रूप में प्रदर्शित किया।

इसमें प्रथम स्थान हिमांशी, द्वितीय स्थान संजना तलारिया, तथा तृतीय स्थान भावना और दिव्या टम्टा ने प्राप्त किया।

ग्रुप डिस्कशन में कैडेट्स ने “अग्निवीर पॉलिसी” और “सेना में महिलाओं की भूमिका” जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। चर्चा के दौरान कैडेट्स में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना और अधिक प्रबल हुई।

ले. (डॉ.) ममता पंत ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन, एकता और सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए, जैसे हमारे पूर्वजों ने वंदे मातरम् के जयघोष से आज़ादी की अलख जगाई थी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति, अनुशासन और एकता की भावना से ओतप्रोत माहौल रहा।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

अल्मोड़ा में बनेगी आधुनिक गौशाला — मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में 9 गौशालाओं को मिली स्वीकृति

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू

Next Post
अल्मोड़ा में बनेगी आधुनिक गौशाला — मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में 9 गौशालाओं को मिली स्वीकृति

अल्मोड़ा में बनेगी आधुनिक गौशाला — मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में 9 गौशालाओं को मिली स्वीकृति

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub