Monday, November 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 7, 2025

अल्मोड़ा में बनेगी आधुनिक गौशाला — मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में 9 गौशालाओं को मिली स्वीकृति

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, धार्मिक, राजनीति, शिक्षा
0
अल्मोड़ा में बनेगी आधुनिक गौशाला — मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में 9 गौशालाओं को मिली स्वीकृति
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 7 नवम्बर 2025

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में लंबे समय से गौशाला न होने के कारण सड़कों पर विचरण कर रहे गौवंशीय पशुओं से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और पार्षद अमित साह मोनू लगातार प्रयासरत थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार ने तत्काल अल्मोड़ा जिले में कुल 9 गौशालाओं के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें 5 नई गौशालाओं का निर्माण एवं 4 गौशालाओं का विस्तारीकरण किया जाएगा। इस क्रम में अल्मोड़ा के भैंसवाड़ा क्षेत्र में 1 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक गौशाला का निर्माण प्रस्तावित है।

गौशाला निर्माण स्थल भैंसवाड़ा का आज नगर निगम मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं पार्षद अमित साह मोनू ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर अजय वर्मा ने कहा कि “प्रदेश सरकार का यह निर्णय आम जनता और गोवंश दोनों के लिए राहत देने वाला है। अल्मोड़ा के संदर्भ में यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि लगातार सड़कों पर घूम रहे गौवंश से जहां दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था, वहीं पशु भी परेशान थे।”

पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि “गौशाला निर्माण की स्वीकृति के लिए हम मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के आभारी हैं। इससे नगर क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।”

निरीक्षण के दौरान पार्षद अभिषेक जोशी, मनोज पाठक एवं कृष्ण बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि गौशाला निर्माण से अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्था दोनों को नई दिशा मिलेगी।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हुआ विशेष आयोजन

Next Post

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की प्रेस वार्ता — जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन और विकास को बताया शीर्ष प्राथमिकता

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
जिलाधिकारी अंशुल सिंह की प्रेस वार्ता — जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन और विकास को बताया शीर्ष प्राथमिकता

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की प्रेस वार्ता — जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन और विकास को बताया शीर्ष प्राथमिकता

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub