Sunday, November 22, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 7, 2025

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की प्रेस वार्ता — जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन और विकास को बताया शीर्ष प्राथमिकता

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
जिलाधिकारी अंशुल सिंह की प्रेस वार्ता — जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन और विकास को बताया शीर्ष प्राथमिकता
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 7 नवम्बर 2025

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, अल्मोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन और जनपद का सर्वांगीण विकास उनकी कार्यप्रणाली की शीर्ष प्राथमिकताएं हैं।

 

डीएम सिंह ने कहा कि प्रत्येक तीन माह में कम से कम पाँच प्रमुख समस्याओं के समाधान का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आमजन को प्रशासन की कार्यशैली में पारदर्शिता और परिणाम का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो जनता की आवाज़ प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीडिया के माध्यम से उठाए गए जनहित के मुद्दों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों का सदुपयोग, और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पर्यटन, खेल और आजीविका जैसे क्षेत्रों में ठोस व परिणामपरक कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिले।

 

डीएम सिंह ने कहा कि अल्मोड़ा अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि “पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करती है। जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक संवाद और सहयोग से ही शासन-प्रशासन की पारदर्शिता और जनविश्वास सशक्त होता है।”

 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह, एवं स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अल्मोड़ा में बनेगी आधुनिक गौशाला — मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में 9 गौशालाओं को मिली स्वीकृति

Next Post

शादी का बहाना बनाकर नाबालिग को घर से भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा एक अभियुक्त

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
शादी का बहाना बनाकर नाबालिग को घर से भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा एक अभियुक्त

शादी का बहाना बनाकर नाबालिग को घर से भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा एक अभियुक्त

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub