अल्मोड़ा का प्रसिद्ध कसार देवी मंदिर अब सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है. हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों, शांत वातावरण और इंस्टाग्राम प्योर लोकेशन की वजह से युवा यहां फोटोग्राफी, ध्यान और सुकून के लिए पहुंच रहे हैं.