Akshaya Tritiya 2026: साल 2026 में अक्षय तृतीया की सही तारीख को लेकर अगर आप भी उलझन में हैं, तो यह खबर आपके लिए है. शास्त्रों के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिसमें किए गए दान और खरीदारी का फल कभी खत्म नहीं होता. इस बार तिथि 19 और 20 अप्रैल को लेकर थोड़ा उलझन है. जानिए किस दिन सोना खरीदना और गंगा स्नान करना आपके लिए सबसे शुभ रहेगा.





