Uttarakhand News: उत्तराखंड में 2027 में होने वाली जनगणना के लिए आगामी 10 अप्रैल से एक विशेष पोर्टल शुरू होने जा रहा है, जहां नागरिक खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. इस बार की जनगणना में केवल परिवार के सदस्य ही नहीं गिने जाएंगे, बल्कि आपके स्मार्टफोन, गैजेट्स से लेकर घर की जल निकासी तक, कुल 33 सवालों के जरिए आपकी जीवनशैली का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा.





