Wednesday, November 25, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 16, 2026

नारद जयंती पर हल्द्वानी में पत्रकारों का सम्मान, राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका पर मंथन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, देश, राजनीति, शिक्षा
0
नारद जयंती पर हल्द्वानी में पत्रकारों का सम्मान, राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका पर मंथन
ख़बर शेयर करें -

नारद जयंती पर हल्द्वानी में पत्रकारों का सम्मान, राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका पर मंथनहल्द्वानी। विश्व संवाद केंद्र उत्तराखंड द्वारा शनिवार को नारद जयंती के अवसर पर हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारिता, समाज जागरण एवं राष्ट्रनिर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 60 से अधिक पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय चिंतन, सकारात्मक पत्रकारिता और मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम जी, राज्य मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी, उपश्रमायुक्त कमल जोशी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी, सह विभाग संघ चालक डॉ. नीलाम्बर भट्ट एवं वरिष्ठ प्रचारक श्री डालचंद जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने कहा कि संवाद समाज जागरण का सबसे प्रभावी माध्यम है और पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माण का दायित्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि नारद जयंती जैसे आयोजनों का उद्देश्य पत्रकारों का सम्मान करने के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करना भी है।

मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम जी ने कहा कि मीडिया का दायित्व केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाना और उसका दर्पण बनना भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत विश्व मंच पर निर्णायक भूमिका निभा रहा है और ऐसे समय में मीडिया को समाज की सज्जन शक्ति को सामने लाकर स्वस्थ विमर्श को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को सही दिशा देने और भारत के मूल चिंतन को स्थापित करने में पत्रकारिता की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य अतिथि राज्य मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में आदिऋषि नारद को विश्व का प्रथम संचारक बताते हुए कहा कि भारतीय पत्रकारिता की मूल भावना सत्य, मूल्य और समाजहित पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी पत्रकारिता जहां नकारात्मकता को अधिक महत्व देती है, वहीं भारतीय परंपरा सकारात्मकता और संतुलन का संदेश देती है। उन्होंने पत्रकारों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज और देशहित को केंद्र में रखकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपश्रमायुक्त कमल जोशी ने कहा कि पत्रकारिता जनजागरण और समाजहित का प्रभावी माध्यम है तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्रकार्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने किया।

इस अवसर पर हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, उधम सिंहनगर से अरविंद कुमार सिंह, नैनीताल से रविंद्र देवलीयाल, टनकपुर से मयंक पंत तथा अल्मोड़ा से जगदीश जोशी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों को समाज, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य एवं पर्यावरण संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक डालचंद, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, एरीज के कुलसचिव मोहित जोशी, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह, विभाग शारीरिक प्रमुख मदन जलाल, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, नगर संघचालक विवेक कश्यप सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

खाड़ी युद्ध का देहरादून की सड़कों पर असर, मानसून से पहले गड्ढामुक्त दून बनाने का बड़ा चैलेंज

Next Post

दो बच्चों के साथ गहरे नहर में कूदी महिला, लोगों ने दोनों मासूमों की बचाई जान, महिला अब भी लापता

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दो बच्चों के साथ गहरे नहर में कूदी महिला, लोगों ने दोनों मासूमों की बचाई जान, महिला अब भी लापता

दो बच्चों के साथ गहरे नहर में कूदी महिला, लोगों ने दोनों मासूमों की बचाई जान, महिला अब भी लापता

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub