Vikasnagar News: उत्तराखंड के विकासपनगर में एक मां अपने दो मासूम बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूद गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों बच्चों को बचा लिया है, जबकि महिला अब भी लापता है. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.