Thursday, May 21, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 21, 2026

सल्ट के तड़म गांव पहुंचे जिलाधिकारी, वन्यजीव हमले में मृत खीम सिंह के परिजनों को दिया हरसंभव सहायता का भरोसा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
सल्ट के तड़म गांव पहुंचे जिलाधिकारी, वन्यजीव हमले में मृत खीम सिंह के परिजनों को दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
Spread the love

अल्मोड़ा (सल्ट), 21 मई 2026।

सल्ट विकासखंड के दूरस्थ तड़म गांव में हाल ही में वन्यजीव के हमले में जान गंवाने वाले स्वर्गीय खीम सिंह के परिजनों से गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर दुख साझा किया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़ा है।

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को अस्थायी रूप से तहसील में नियोजित किए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन परिवार को हरसंभव आर्थिक एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराएगा।

ग्रामवासियों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की गतिविधियों और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की। इस पर जिलाधिकारी ने गांव के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर चेन लिंक फेंसिंग कराए जाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से फेंसिंग का शीघ्र आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि सुरक्षा कार्यों को जल्द अमल में लाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने गांव तक सड़क मार्ग निर्माण में आ रही बाधाओं और विवादों की जानकारी भी जिलाधिकारी को दी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के माध्यम से विवाद का शीघ्र समाधान निकालते हुए सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत शामिल किए जाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने को भी कहा।

इस अवसर पर दीपक सिंह, रिंकू बिष्ट, हरबंश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • सल्ट के तड़म गांव पहुंचे जिलाधिकारी, वन्यजीव हमले में मृत खीम सिंह के परिजनों को दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
  • नैनीताल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • बॉडी को फ्रिज बना देगा पहाड़ों का ये नन्हा फल, गर्मी का दुश्मन, डिहाइड्रेशन चुटकियों में छूमंतर
  • Nainital Weather: नैनीताल का बदलता मौसम! अब पहाड़ों में भी महसूस होने लगी मैदानों वाली गर्मी, तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999