Baklava Sweet: देहरादून के बन्नू ग्राउंड में चल रहे थाईलैंड फेस्ट में इन दिनों मिडल ईस्ट की शाही मिठाई बकलावा लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. ड्राई फ्रूट्स, देसी घी, सफेद शहद और कुरकुरी परतों से तैयार यह मिठाई स्वाद के साथ अपनी महंगी कीमत को लेकर भी चर्चा में है. तुर्की से आए स्टॉल मालिक के मुताबिक बकलावा की कई वैरायटी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं, जिसकी कीमत 3 हजार से 5 हजार रुपये किलो तक पहुंच रही है.






