Wednesday, July 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 21, 2026

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
नैनीताल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत
Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। भवाली बाईपास स्थित सेनिटोरियम के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों और चालक सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी परिवार गर्मियों की छुट्टियां मनाने नैनीताल आया हुआ था। रविवार को परिवार कार से भवाली बाईपास क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सेनिटोरियम के समीप वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे गहरी खाई में समा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार महिला, पुरुष, दो मासूम बच्चे और चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ तथा एसएसबी की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। जवानों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम और मजबूत किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Previous Post

फलों का राजा नहीं, नैनीताल के बाजार में खूब बिक रहा ये जंगली फल, गुठली भी औषधीय गुणों से भरपूर

Next Post

देहरादून में बिक रही ऐसी विदेशी मिठाई, कीमत सुन चौंक जाएंगे…फिर भी खरीदने वालों की लगी लाइन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • ऑरेंज अलर्ट: 30 जुलाई को नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट
  • आज है गुरु पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग और राशिफल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या

Next Post
देहरादून में बिक रही ऐसी विदेशी मिठाई, कीमत सुन चौंक जाएंगे…फिर भी खरीदने वालों की लगी लाइन

देहरादून में बिक रही ऐसी विदेशी मिठाई, कीमत सुन चौंक जाएंगे...फिर भी खरीदने वालों की लगी लाइन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999