Friday, May 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 29, 2026

श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित अल्मोड़ा पुलिस, जागेश्वर धाम में उमड़ी भारी आस्था

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित अल्मोड़ा पुलिस, जागेश्वर धाम में उमड़ी भारी आस्था
Spread the love

अल्मोड़ा | 29 मई 2026

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पर्यटन एवं धार्मिक सीजन के चलते इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से पहुंच रहे दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ डटी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में थाना दन्या एवं जागेश्वर चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए जागेश्वर धाम क्षेत्र में शटल सेवा को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिल सके।

पुलिस कर्मी लगातार श्रद्धालुओं को पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा तथा यातायात संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर मार्गदर्शन कर रहे हैं। विनम्र व्यवहार और सहयोगात्मक कार्यशैली के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिस बल न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए हुए है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा पर भी विशेष नजर रखे हुए है। पूरी व्यवस्था अनुशासन, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ संचालित की जा रही है।

जागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने अल्मोड़ा पुलिस की बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए पुलिस की जनहितकारी और सहयोगपूर्ण कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की।

 

Previous Post

बागेश्वर में यहां मिलता है फेमस मच्छी-भात, पिंडारी जाएं तो जरूर चखें स्वाद, कीमत मात्र 120 रूपये प्लेट

Next Post

24 घंटे में मुखानी पुलिस का बड़ा खुलासा शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी नकदी बरामद

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली रफ्तार, छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी
  • 24 घंटे में मुखानी पुलिस का बड़ा खुलासा शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी नकदी बरामद
  • श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित अल्मोड़ा पुलिस, जागेश्वर धाम में उमड़ी भारी आस्था
  • बागेश्वर में यहां मिलता है फेमस मच्छी-भात, पिंडारी जाएं तो जरूर चखें स्वाद, कीमत मात्र 120 रूपये प्लेट
  • क्वारब मार्ग भू-स्खलन के खतरे के चलते बंद, वैकल्पिक मार्गों से होगी आवाजाही

Next Post
24 घंटे में मुखानी पुलिस का बड़ा खुलासा  शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी नकदी बरामद

24 घंटे में मुखानी पुलिस का बड़ा खुलासा शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी नकदी बरामद

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999