Tuesday, June 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 2, 2026

निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी अंशुल सिंह

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी अंशुल सिंह
Spread the love

निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी अंशुल सिंह

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

अल्मोड़ा, 2 जून 2026।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम के संबंध में जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, विभिन्न चरणों एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1 एवं बीएलए-2) निर्वाचन प्रक्रिया की आधारभूत कड़ी हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बीएलए को सक्रिय रूप से कार्य करने तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक के दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा गणना प्रपत्र (Enumeration Form) को डेमो के माध्यम से भरने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई तथा उससे संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की गईं। साथ ही दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, नामों में संशोधन तथा निर्वाचन नामावली से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य निर्वाचक नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासन, निर्वाचन विभाग, राजनीतिक दलों, बीएलओ और बीएलए सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी चर्चा की गई तथा निर्वाचन विभाग की ओर से उनकी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी के सहयोग, समन्वय एवं सकारात्मक सहभागिता की सराहना करते हुए जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Previous Post

तिकोनिया में अंग्रेजी शराब की दुकान बनी आग का गोला, फायर सर्विस की तत्परता से टला करोड़ों का बड़ा हादसा

Next Post

नैनीताल की पर्यावरणीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, झीलों-नदियों को बचाना होगा: न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन पर राष्ट्रीय स्तर का सीएमई आयोजित
  • नैनीताल की पर्यावरणीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, झीलों-नदियों को बचाना होगा: न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद
  • निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी अंशुल सिंह
  • तिकोनिया में अंग्रेजी शराब की दुकान बनी आग का गोला, फायर सर्विस की तत्परता से टला करोड़ों का बड़ा हादसा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
नैनीताल की पर्यावरणीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, झीलों-नदियों को बचाना होगा: न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद

नैनीताल की पर्यावरणीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, झीलों-नदियों को बचाना होगा: न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999