Tuesday, June 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 2, 2026

तिकोनिया में अंग्रेजी शराब की दुकान बनी आग का गोला, फायर सर्विस की तत्परता से टला करोड़ों का बड़ा हादसा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
तिकोनिया में अंग्रेजी शराब की दुकान बनी आग का गोला, फायर सर्विस की तत्परता से टला करोड़ों का बड़ा हादसा
Spread the love

हल्द्वानी, 02 जून 2026। तिकोनिया चौराहे के समीप स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि दुकान के बंद शटर के भीतर से लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। समय रहते फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, लालकुआं निवासी एवं ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय अनुज सिंह दानु ने दोपहर करीब 1:50 बजे फायर स्टेशन हल्द्वानी को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन दल तीन दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि दुकान का शटर बंद था और अंदर से आग की तेज लपटें निकल रही थीं। अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल शटर खुलवाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग दुकान के तीनों फ्लोर तक फैल चुकी थी, जहां बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी।

अग्निशमन अभियान के दौरान फायर कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग की चपेट में आए 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर ठंडा किया। यदि सिलेंडर विस्फोट हो जाता तो आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता था।

लगातार कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया और उसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

सौभाग्य से इस घटना में किसी के घायल होने अथवा जनहानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से हुए नुकसान का आंकलन लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक किया जा रहा है।

फायर सर्विस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

अग्निशमन अभियान में शामिल कर्मी

एलएफएम माखन सिंह, एलएफएम अनुज शर्मा, चालक श्याम सिंह नैनवाल, चालक चरण सिंह, फायरमैन विपिन चौहान, महिला फायरमैन गरिमा बिष्ट, महिला फायरमैन भावना कार्की, महिला फायरमैन दिव्या दांगी, फायरमैन हीरा सिंह तोमक्याल, फायरमैन दीपक सुतेड़ी, फायरमैन कमलेश उप्रेती, फायरमैन बलवंत राणा, फायरमैन जगत दानु एवं फायरमैन भुवन कुमार ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फोटो कैप्शन: तिकोनिया स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए जुटी फायर सर्विस की टीम।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी अंशुल सिंह

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन पर राष्ट्रीय स्तर का सीएमई आयोजित
  • नैनीताल की पर्यावरणीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, झीलों-नदियों को बचाना होगा: न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद
  • निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी अंशुल सिंह
  • तिकोनिया में अंग्रेजी शराब की दुकान बनी आग का गोला, फायर सर्विस की तत्परता से टला करोड़ों का बड़ा हादसा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी अंशुल सिंह

निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी अंशुल सिंह

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999