Monday, June 8, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 8, 2026

औषधि विभाग की सख्ती: अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी, एक का कारोबार तत्काल रोका

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
औषधि विभाग की सख्ती: अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी, एक का कारोबार तत्काल रोका
Spread the love

अल्मोड़ा। जनपद में औषधियों की गुणवत्ता एवं विक्रय व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में सोमवार को औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने रानीखेत एवं मछखाली क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा उसके अंतर्गत निर्मित नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जांच में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर मछखाली स्थित एक मेडिकल स्टोर का क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया, जबकि अन्य मेडिकल प्रतिष्ठानों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

औषधि निरीक्षक ने रानीखेत स्थित गोविन्द सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय के औषधि भंडारण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन को औषधियों के सुरक्षित एवं मानक अनुरूप भंडारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें निर्धारित तापमान पर दवाओं के संरक्षण, एक्सपायर्ड एवं निकट एक्सपायरी दवाओं को अलग रखने, स्टॉक रजिस्टर के नियमित संधारण तथा विशेष श्रेणी की औषधियों का नियमानुसार रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण अभियान के दौरान चार औषधि नमूने भी संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु औषधि विश्लेषणशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Previous Post

रफ्तार का कहर: बरेली रोड पर डम्पर की चपेट में आई 18 वर्षीय आलिया, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • औषधि विभाग की सख्ती: अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी, एक का कारोबार तत्काल रोका
  • रफ्तार का कहर: बरेली रोड पर डम्पर की चपेट में आई 18 वर्षीय आलिया, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार
  • महिला स्वरोजगार को मिली नई उड़ान: आरसेटी नैनीताल में 31 दिवसीय गारमेंट्स प्रशिक्षण का सफल समापन
  • कैंची धाम को जाम से मिलेगी बड़ी राहत: भवाली–सैनिटोरियम–रातीघाट बाईपास जल्द होगा शुरू, आयुक्त दीपक रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • नरेंद्र मोदी और राजनीतिक इतिहास में उनकी वैश्विक पकड़ एक युग-निर्माता नेता का उदय

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999