ॐ श्री गणेशाय नमः
अल्मोड़ा/हल्द्वानी
दिनांक : 9/6/ 2026
श्री संवत् 2083, शाके 1948 तथा रौद्र नाम संवत्सर सूर्यदेव उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास दिन 26 गते मंगलवार ज्येष्ठ अधिक कृष्ण पक्ष नवमी तिथि
आनन्दादि योग मध्य काण नामक योग का प्रभाव रहेगा तथा चन्द्रमा मीन राशि में स्थित रहेंगे।
राहुकाल दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से सायं 5 बजकर 23 मिनट तक तक इस अवधि में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य प्रारंभ करना वर्जित माना गया है।
आज के दिन शुभ कार्यों के लिए मुहूर्तराज अभिजित मुहूर्त विशेष फलदायी रहेगा। यह प्रातः 11 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस समय में विवाह, पूजन, शुभ यात्रा, नया कार्य आरंभ, खरीदारी अथवा अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
मेष राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेन-देन में सावधानी रखें स्वास्थ्य का ध्यान रखें अकारण वाद विवाद से बचें।
वृषभ राशि
आज आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा पदोन्नति संभव कोई महत्वपूर्ण योजना बनेगी।
कर्क राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी मिलेगी चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा वाद-विवाद से बचें अनचाही यात्रा से बचें लेनदेन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि दिन अच्छा रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी मित्रों का सहयोग मिलेगा दांपत्य जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा।
तुला राशि
आज का दिन विशेष सफलता कारक है मन प्रसन्न रहेगा आत्मविश्वास बढ़ेगा कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन विशेष सफलता कारक है घर परिवार में हर्ष उल्लास रहेगा मन प्रसन्न रहेगा आत्मविश्वास बढ़ेगा कार्यक्षेत्र में लाभ रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा पूंजी निवेश में सावधानी बरतें कोई भी काम सोच-समझकर ही करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि
आज का दिन विशेष सफलता कारक है आज कोई महत्वपूर्ण योजना बनेगी घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता कारक है मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा मान सम्मान बढ़ेगा कार्यक्षेत्र में आपको विशेष तरक्की होगी मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🌺 आज सभी बारह राशियों के लोग भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करें घर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ करें गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाएं। हनुमान जी को सिंदूरी तिलक चढ़ाएं,
ॐ हं हनुमते नमः इस मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
संस्थान में उपलब्ध सेवाएं –
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
इसके अतिरिक्त यहां से आप प्राप्त कर सकते हैं –
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टि दोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर-दुकान के लिए सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
कर्मकांड एवं विशेष पूजा सेवाएं –
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन/ऑफलाइन)
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
(32 वर्षों से अधिक अनुभव)
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908




