Thursday, August 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 24, 2026

अब निजी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों की होगी सुरक्षा की सख्त पड़ताल, 15 दिन में मांगी गई ऑडिट रिपोर्ट

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
पर्यटक यातायात नियमों का करें पालन, स्थानीय संस्कृति का रखें सम्मान : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल
Spread the love

नैनीताल/हल्द्वानी, 24 जून 2026। जनपद के निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का व्यापक संयुक्त सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अग्नि सुरक्षा, भवन की संरचनात्मक मजबूती, सीसीटीवी निगरानी, आपदा प्रबंधन व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े कुल 19 महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन जांच की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षणिक संस्थानों में सामने आए अग्निकांडों और अन्य दुर्घटनाओं को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पूर्व में गठित संयुक्त निरीक्षण समितियों को अब अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित सभी निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान संस्थानों की मान्यता, पंजीकरण और संचालन संबंधी अनुमतियों की जांच के साथ-साथ फायर एनओसी की वैधता और उसके अनुपालन का परीक्षण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अग्निशामक यंत्रों, फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और भवन की संरचनात्मक मजबूती की भी गहन समीक्षा होगी।

प्रशासन छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास नियंत्रण, छात्राओं के लिए पृथक शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शिकायत निवारण तंत्र और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित निकासी व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। साथ ही संस्थानों में आपदा प्रबंधन योजना, मॉक ड्रिल, प्राथमिक उपचार सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और परिवहन सुरक्षा मानकों का भी परीक्षण होगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्थानों को सभी आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी गंभीर अनियमितताएं या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां संबंधित नियमों के तहत विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। निरीक्षण पूरा होने के बाद गठित समितियों को 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत संयुक्त रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी होगी।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी संस्थानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना होगा।

Previous Post

गौला पार्किंग में सट्टे का खेल बेनकाब, पुलिस ने खाई-बाड़ी करते युवक को दबोचा; नकदी व सट्टा सामग्री बरामद

Next Post

नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा, मनरेगा भुगतान, पीएम आवास और ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान पर दिए अहम निर्देश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाएं, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: दीपक रावत
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में SSB ने दिया मानवता का संदेश, 12 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • औषधीय वनस्पतियों से बदलेगी उत्तराखण्ड की तस्वीर, कालाकोटी-मटेला की पुस्तक का विमोचन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा, मनरेगा भुगतान, पीएम आवास और ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान पर दिए अहम निर्देश

नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा, मनरेगा भुगतान, पीएम आवास और ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान पर दिए अहम निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999