Friday, October 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 30, 2026

10 हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, रामनगर पुलिस व SOG की बड़ी कामयाबी

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
10 हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, रामनगर पुलिस व SOG की बड़ी कामयाबी
ख़बर शेयर करें -

रामनगर, 30 जून 2026।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹10 हजार के इनामी लुटेरे साहिल को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली रामनगर के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रभावी सुरागरसी, सीसीटीवी सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में आरोपी साहिल और उसके साथियों ने स्कूटी से पीछा कर सुरजीत सिंह, निवासी तुमड़िया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर, का वाहन रुकवाया और तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 128/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 115, 109 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में पुलिस पहले ही लूट में शामिल तीन आरोपियों को लूटी गई सामग्री के साथ गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी साहिल लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी नैनीताल ने उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 29 जून 2026 को ग्रेटर नोएडा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

साहिल पुत्र बहादुर, निवासी मालधन नंबर-4, रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

मोहन सिंह सौन, प्रभारी एसओजी

उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, कोतवाली रामनगर

हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत (एसओजी)

हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (एसओजी)

कांस्टेबल अनिल गिरी (एसओजी)

पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

मानसून आपदा से निपटने को अल्मोड़ा तैयार, 2 जुलाई को छह स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल

Next Post

लोअर माल रोड की सुस्त मरम्मत पर कुमाऊँ आयुक्त का कड़ा रुख, PWD अधिकारियों से जवाब-तलब; CCTV निगरानी के आदेश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा
  • बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
  • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 20 लोगों ने किया रक्तदान
  • 02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
  • वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेश

Next Post
लोअर माल रोड की सुस्त मरम्मत पर कुमाऊँ आयुक्त का कड़ा रुख, PWD अधिकारियों से जवाब-तलब; CCTV निगरानी के आदेश

लोअर माल रोड की सुस्त मरम्मत पर कुमाऊँ आयुक्त का कड़ा रुख, PWD अधिकारियों से जवाब-तलब; CCTV निगरानी के आदेश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub