Monday, August 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 30, 2026

लोअर माल रोड की सुस्त मरम्मत पर कुमाऊँ आयुक्त का कड़ा रुख, PWD अधिकारियों से जवाब-तलब; CCTV निगरानी के आदेश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
लोअर माल रोड की सुस्त मरम्मत पर कुमाऊँ आयुक्त का कड़ा रुख, PWD अधिकारियों से जवाब-तलब; CCTV निगरानी के आदेश
Spread the love

नैनीताल, 30 जून 2026।

नैनीताल की लोअर माल रोड की मरम्मत में लगातार हो रही देरी पर कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कार्य में और विलंब हुआ तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त ने मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग को भेजे पत्र में कहा कि 15 सितंबर 2025 से क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड की मरम्मत अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इस दौरान वह स्वयं दो बार स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं, जबकि अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया है। इसके बावजूद कार्य की प्रगति बेहद निराशाजनक रही है।

उन्होंने कहा कि विभाग हर बार निर्माण कार्य पूरा करने के लिए नई-नई समय-सीमा तय कर रहा है। पहले पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सड़क तैयार करने का भरोसा दिया गया, लेकिन अब विभाग ने फिर 45 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है।

अब CCTV की नजर में होगा निर्माण कार्य

दीपक रावत ने कहा कि औचक निरीक्षणों में कई बार कार्यस्थल पर काम बंद मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण स्थल पर तत्काल CCTV कैमरे लगाए जाएं और उनका लाइव लिंक आयुक्त कार्यालय तथा जिलाधिकारी नैनीताल को उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्य की वास्तविक समय (रियल-टाइम) में निगरानी की जा सके।

’40 मीटर सड़क बनाने में एक साल क्यों?’

कुमाऊँ आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग से यह भी पूछा है कि महज 40 मीटर सड़क के निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय क्यों लग गया। उन्होंने इस मामले में विस्तृत स्पष्टीकरण तलब करते हुए कहा कि अनावश्यक देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी नैनीताल की प्रमुख सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

Previous Post

10 हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, रामनगर पुलिस व SOG की बड़ी कामयाबी

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, पत्रिका एवं न्यूज लेटर का विमोचन तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999