Friday, August 21, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 3, 2026

4 जुलाई से नैनीताल में शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
4 जुलाई से नैनीताल में शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा
Spread the love

नैनीताल, 03 जुलाई। राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं नगर क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे, जहां आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

 

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जनपद नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक शिविर के लिए नोडल एवं सह-नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो संबंधित विभागों के समन्वय से कार्यक्रम का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

 

सेवा पखवाड़े का शुभारंभ 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे विकासखंड भीमताल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ होगा। उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं सैनिक कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, उद्योग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास सहित विभिन्न विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया तथा पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित करने की व्यवस्था रहेगी।

 

अभियान का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। शिविरों में प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इसके अलावा शिविर समाप्त होने के बाद अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर ऐसे पात्र लोगों की पहचान करेंगे जो अब तक किसी योजना से वंचित हैं और उनके आवेदन भी भरवाए जाएंगे।

 

सेवा पखवाड़ा के दौरान 24 विभाग संयुक्त रूप से भागीदारी करेंगे। इनमें राजस्व, ग्राम्य विकास, शहरी विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, उद्यान, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, वन, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आपदा प्रबंधन तथा बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। 5 जुलाई को आयोजित खेल कार्यक्रम को छोड़कर सभी शिविरों में विभागीय सहभागिता अनिवार्य रहेगी।

 

कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी शिविरों की मीडिया कवरेज सुनिश्चित की जाएगी। वहीं उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिकारी कार्यक्रम स्थलों पर टेंट, स्टॉल, पेयजल, विद्युत, मंच, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, लाभार्थियों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता रहेगी। प्रत्येक शिविर में राजस्व विभाग द्वारा “समाधान समारोह” के तहत लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन भी किया जाएगा।

 

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का रोस्टर

 

– 4 जुलाई – विकासखंड भीमताल: रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास।

– 5 जुलाई – स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी: मैराथन, मंडल स्तरीय शूटिंग एवं साइकिलिंग प्रतियोगिताएं।

– 6 जुलाई – विकासखंड रामनगर: स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांगजन सहायता एवं महिला-बालिका स्वास्थ्य शिविर।

– 7 जुलाई – तहसील श्री कैंचीधाम: महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण।

– 8 जुलाई – विकासखंड धारी: कृषि, उद्यान एवं पशुपालन।

– 9 जुलाई – विकासखंड कोटाबाग: उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग।

– 10 जुलाई – विकासखंड हल्द्वानी: रेल, सड़क, रोपवे, जमरानी बांध, उड़ान योजना एवं आधारभूत संरचना विकास।

– 13 जुलाई – रामलीला मैदान, गोमतीगैर (रामगढ़): जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार सेवा पखवाड़ा।

– 14 जुलाई – रामलीला ग्राउंड, नाई (ओखलकांडा): सेवा पखवाड़ा।

– 15 जुलाई – जीआईसी लोहाली (बेतालघाट): सेवा पखवाड़ा।

– 17 जुलाई – तहसील परिसर, लालकुआँ: सेवा पखवाड़ा।

– 18 जुलाई – अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी: सेवा पखवाड़ा।

 

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र होने पर उनका लाभ अवश्य उठाएं।

Previous Post

अल्मोड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, असंग्रहित प्रपत्रों का होगा दोबारा सत्यापन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नैनीताल प्रशासन की बड़ी पहल 109 गांव रेड जोन में चिन्हित, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी सुरक्षा—2.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत
  •  मौत के मुहाने से जिंदगी खींच लाई नैनीताल पुलिस! कौलटैक्स नहर के तेज बहाव में बह रहा था 35 वर्षीय युवक, अंधेरी रात में पुलिस जवान ने नहर में छलांग लगाकर बचाई जान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
  • 500 मीटर अधूरे पैदल मार्ग और गणेशीगैर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999