Friday, October 9, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 8, 2026

नैनीताल में 9 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, मौसम
0
उत्तराखंड में मानसून का कहर: नैनीताल-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कुमाऊं के कई जिलों में भारी बारिश का खतरा
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल, 08 जुलाई 2026। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई (गुरुवार) के लिए जनपद नैनीताल में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा और पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़कों से मलबा और गिरे हुए पेड़ों को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी मार्ग के बाधित होने पर उसे तत्काल सुचारु किया जा सके।

डीएम ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर ही मौजूद रहने, चौबीसों घंटे मोबाइल फोन चालू रखने तथा आपदा से जुड़ी प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बिना विलंब कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने आम जनता से भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

आपदा अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल नंबर 8272080884 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जन-जन के द्वार पहुंची सरकार: शहरफाटक सेवा पखवाड़ा शिविर में 1300 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, मौके पर सुनी गईं जनसमस्याएं

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
  • कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं—यह चेतावनी नहीं, सिस्टम की होगी अग्निपरीक्षा
  • बेस अस्पताल में सुरक्षित रक्त सेवा को मिलेगा नया आयाम, ट्रांसफ्यूजन कमेटी ने बनाई बेहतर व्यवस्था की रणनीति
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub