Tuesday, November 3, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 17, 2026

क्वारब स्लाइड जोन पर आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, बोले— गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, तय समय में पूरे हों सभी कार्य

News Deskby News Desk
in आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड, राजनीति
0
क्वारब स्लाइड जोन पर आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, बोले— गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, तय समय में पूरे हों सभी कार्य
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 17 जुलाई 2026।

कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को प्रदेश के सबसे संवेदनशील क्वारब स्लाइड जोन का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य उच्च तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कहा कि क्वारब स्लाइड जोन केवल अल्मोड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं की जीवनरेखा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में यहां किए जा रहे प्रत्येक निर्माण एवं सुरक्षा कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

इसके बाद आयुक्त ने क्वारब बाईपास मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन एवं शेष कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बाईपास मार्ग के पूर्ण होने से न केवल यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुचारु होगी, बल्कि स्लाइड प्रभावित क्षेत्र में जाम और जोखिम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

 

आयुक्त दीपक रावत ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से भी अपील की कि वे वर्षाकाल के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मार्गों से गुजरते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

नहर में मिला युवक का शव, हाथ पर गुदे नाम से हुई पहचान, मौत बनी रहस्य

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub