Tuesday, November 3, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 17, 2026

नहर में मिला युवक का शव, हाथ पर गुदे नाम से हुई पहचान, मौत बनी रहस्य

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
नहर में मिला युवक का शव, हाथ पर गुदे नाम से हुई पहचान, मौत बनी रहस्य
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित हरियाल मोटर्स के समीप नहर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाद में मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान धौलाखेड़ा निवासी रिंकू मौर्य के रूप में की। पुलिस के अनुसार, शव की तलाशी के दौरान युवक की जेब से शराब की एक बोतल मिली, जबकि उसके हाथ पर ‘रिंकू’ नाम गुदा हुआ था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने परिजनों का पता लगाकर पहचान सुनिश्चित की।

बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने जानकारी दी कि रिंकू लंबे समय से अस्वस्थ था और उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि नहर किनारे बैठे समय उसे अचानक दौरा या चक्कर आया होगा, जिससे वह संतुलन खोकर नहर में गिर गया।

हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा: खाई में समाया ट्रक, दो जिंदगियां पलभर में खत्म

Next Post

क्वारब स्लाइड जोन पर आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, बोले— गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, तय समय में पूरे हों सभी कार्य

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
क्वारब स्लाइड जोन पर आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, बोले— गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, तय समय में पूरे हों सभी कार्य

क्वारब स्लाइड जोन पर आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, बोले— गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, तय समय में पूरे हों सभी कार्य

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub