Tuesday, November 3, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 18, 2026

धौलछीना में नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा और नशामुक्त समाज पर रहेगा विशेष फोकस

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
धौलछीना में नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा और नशामुक्त समाज पर रहेगा विशेष फोकस
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 18 जुलाई 2026। धौलछीना थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ अलग-अलग गोष्ठियां आयोजित कर कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

थाना परिसर में आयोजित पहली गोष्ठी में थानाध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा सभी को अनुशासन, टीम भावना और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति सदैव सौहार्दपूर्ण, संवेदनशील और सम्मानजनक होना चाहिए, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना मजबूत हो सके।

इसके बाद ग्राम प्रहरियों के साथ आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष ने उन्हें निष्पक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की अद्यतन जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने को कहा।

थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संपर्क बनाए रखने, उनकी कुशलक्षेम जानने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और आमजन को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान नशा मुक्त समाज के निर्माण पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने ग्राम प्रहरियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा ग्रामीणों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा उन्मूलन तथा जनहित एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर ग्राम प्रहरियों को जागरूक किया गया।

धौलछीना में नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा और नशामुक्त समाज पर रहेगा विशेष फोकसनवनियुक्त थानाध्यक्ष के स्पष्ट संदेश से यह संकेत मिला कि धौलछीना थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसहभागिता, संवेदनशील पुलिसिंग और सामुदायिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अल्मोड़ा: कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का जिला आपदा परिचालन केंद्र पर औचक निरीक्षण, मानसून में 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश

Next Post

 पिथौरागढ़ में SOG का बड़ा एक्शन: 13.40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, नशा कारोबार पर करारा प्रहार 

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
 पिथौरागढ़ में SOG का बड़ा एक्शन: 13.40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, नशा कारोबार पर करारा प्रहार 

 पिथौरागढ़ में SOG का बड़ा एक्शन: 13.40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, नशा कारोबार पर करारा प्रहार 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub