Thursday, July 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 21, 2026

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा बनभूलपुरा थाना, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा बनभूलपुरा थाना, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Spread the love

हल्द्वानी | 21 जुलाई 2026।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं उपलब्ध कराई जा रही आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना भवन के विभिन्न कार्यालय कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, सुलभ प्रसाधन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि थाना परिसर में उपलब्ध कराई जा रही प्रत्येक सुविधा मानकों के अनुरूप और जनसुविधा को ध्यान में रखकर विकसित की जानी चाहिए।

 

डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर, त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह, सहायक अभियंता जयांक पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा गगनदीप सिंह, भवन लिपिक दीपा मिराल सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को भावभीनी विदाई, पिथौरागढ़ स्थानांतरण पर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा बनभूलपुरा थाना, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को भावभीनी विदाई, पिथौरागढ़ स्थानांतरण पर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
  • लोकसंस्कृति के सशक्त हस्ताक्षर धीरू दा नहीं रहे, श्री नंदा देवी रामलीला कमेटी ने कहा— सांस्कृतिक जगत की अपूरणीय क्षति
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999