Sunday, November 1, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 21, 2026

अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को भावभीनी विदाई, पिथौरागढ़ स्थानांतरण पर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को भावभीनी विदाई, पिथौरागढ़ स्थानांतरण पर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 21 जुलाई।

जिला सूचना कार्यालय, अल्मोड़ा में कार्यरत अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार के जनपद पिथौरागढ़ स्थानांतरण के अवसर पर मंगलवार को एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि सुंदर कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यकुशलता, सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक व्यवहार ने कार्यालय की कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए कार्यस्थल पिथौरागढ़ में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे।

विदाई समारोह में अपने संबोधन में अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने अल्मोड़ा में बिताए अपने कार्यकाल को यादगार और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्हें यहां अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकार बंधुओं का भरपूर सहयोग और आत्मीय स्नेह मिला, जिसे वह सदैव स्मरण रखेंगे। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी आत्मीय संबंध को बनाए रखने की बात कही।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने भी सुंदर कुमार के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उनके सरल, सौम्य, मिलनसार एवं सहयोगी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए पिथौरागढ़ में उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावनात्मक पलों से सराबोर रहा। समारोह के अंत में सभी ने सुंदर कुमार को स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

लोकसंस्कृति के सशक्त हस्ताक्षर धीरू दा नहीं रहे, श्री नंदा देवी रामलीला कमेटी ने कहा— सांस्कृतिक जगत की अपूरणीय क्षति

Next Post

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा बनभूलपुरा थाना, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा बनभूलपुरा थाना, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा बनभूलपुरा थाना, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub