Monday, August 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 10, 2026

झपट्टामार पर चोरगलिया पुलिस का प्रहार, छीना गया मोबाइल बरामद

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
झपट्टामार पर चोरगलिया पुलिस का प्रहार, छीना गया मोबाइल बरामद
Spread the love

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने झपट्टामारी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

बगीचा रेस्टोरेंट के पास झपटा था मोबाइल

पुलिस को दी गई शिकायत में निलेश पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर ने बताया कि उनके पिता 7 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे साइकिल से अपने नाना के घर गोविन्दपुर, चोरगलिया जा रहे थे। इसी दौरान बगीचा रेस्टोरेंट के पास एक युवक ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गया।

मामले में पुलिस ने 9 अगस्त को तहरीर के आधार पर मु0 FIR संख्या 39/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरगलिया पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तत्काल टीम गठित कर माल-मुल्जिम की तलाश, पतारसी-सुरागरसी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आदित्य कुमार उर्फ विक्की पुत्र रमेश लाल, निवासी ग्राम धर्मगढ़, थाना चोरगलिया, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपट्टा मारकर छीना गया Samsung A07 5G मोबाइल फोन, सलेटी रंग भी बरामद कर लिया।

पहले भी चोरी के मामले में जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ एवं पुलिस अभिलेखों की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आदित्य कुमार उर्फ विक्की पूर्व में भी थाना चोरगलिया के FIR संख्या 10/2026 में बैट्री चोरी के मामले में जेल जा चुका है। वर्तमान में वह उक्त मामले में न्यायालय से जमानत पर चल रहा था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से झपट्टामारी की घटना का खुलासा होने के साथ ही पीड़ित का छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

आदित्य कुमार उर्फ विक्की पुत्र रमेश लाल, निवासी ग्राम धर्मगढ़, थाना चोरगलिया, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी

01 मोबाइल फोन Samsung A07 5G, सलेटी रंग

पुलिस टीम

अ0उ0नि0 मनजीत सिंह

कांस्टेबल संदीप सिंह

कांस्टेबल चन्दन सिंह

 

 

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • झपट्टामार पर चोरगलिया पुलिस का प्रहार, छीना गया मोबाइल बरामद
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रामनगर में गोकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 163 वाहन चालकों पर कार्रवाई; हुड़दंगियों पर भी कसा शिकंजा
  • योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर जन-जन तक पहुंचाएं: कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999